CRCS Sahara India Refund Portal लांच होने वाला है, ऐसे मिलेगा पैसा?

अगर आपका पैसा सहारा इंडिया में फंसा है तो हम आपके लिए खुशखबरी लेकर आये हैं। आपलोगों को पिछले कई वर्षों से सहारा इंडिया के पैसा वापस पाने का इन्तजार था। अब आपका इन्तजार ख़त्म होने वाला है।  माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 5000 करोड़ रुपया सहारा इंडिया सोसाइटी जमाकर्ता CRCS Sahara India Refund Portal पर क्लेम कर प्राप्त कर सकते हैं। जिसको कल 18 जुलाई 2023 को लांच किया जाना है, आइये जानते हैं आपका पैसा कैसे मिलेगा?

CRCS Sahara India Refund Portal

आपको याद दिला दें कि पुरे देश में सहारा इंडिया के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही हमने फरवरी 2022 को सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाभोड़ किया। यही नहीं जिसके बाद पुरे देश के जमाकर्ताओं से सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा नहीं करने का अपील भी किया। हमारे लगातार आंदोलन और जागरूकता अभियान का बहुत बड़ा असर हुआ और सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा होना बंद हो गया।

sahara india ka paisa kab tak milane wala hai?

आपको बता दें कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया को 2012 में जमाकर्ताओं को पैसा वापसी का आदेश दिया था। जिसके तहत सहारा इंडिया को सहारा सेबी रिफंड खाते में 25 हजार करोड़ जमा करवाना था। जबकि सहारा इंडिया ने सहारा सेवी रिफंड खाते में मात्र 15 हजार करोड़ रुपया ही जमा करवाया। यही नहीं अपने एजेंट के माध्यम से पुरे देश के जमाकर्ताओं का पैसा धोखे से पहले क्यू शॉप तो बाद में विभिन्न सोसाइटी में कन्वर्ट कर दिया। आरबीआई ने सहारा इंडिया के नॉन बैंकिंग का लाइसेंस 2015 में ही रद्द कर दिया था। जिसके वावजूद पुरे देश में सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा लिया जाता रहा।

crcs refund portal sahara india ka 2023

माननीय दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश 22 मार्च 2022 के अनुसार पुरे देश के जमाकर्ताओं को सेंट्रल रजिस्ट्रार, कॉपरेटिव सोसाइटी को क्लेम भेजने की अपील की। यही नहीं बल्कि हमने सभी को सहारा इंडिया के पैसा के क्लेम के लिए एप्लीकेशन का फॉर्मट भी दिया। जिसका बहुत बड़ा असर हुआ और आपलोगों के सहयोग से पुरे देश के लाखों जमाकर्ताओं ने अपना क्लेम भेजना शुरू किया। जिसके बाद केंद्र सरकार के ऊपर काफी दबाब पड़ा।

CRCS Sahara India Refund Portal लांच होने वाला है, ऐसे मिलेगा आपका पैसा?

 

केंद्र सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट से 5000 करोड़ सहारा सेबी रिफंड खाते से सेंट्रल रजिस्ट्रार, कॉपरेटिव सोसाइटी के पास ट्रांसफर के आदेश का अपील करती है। माननीय कोर्ट के द्वारा 29 मार्च 2023 को उक्त आदेश को मंजूरी दे दिया जाता है। जिसके तहत सेंट्रल रजिस्ट्रार, कॉपरेटिव सोसाइटी के पास क्लेम करने वाले सहारा इंडिया सोसाइटी जमाकर्ताओं के बैंक खाते में डायरेक्टली पैसा देना है। जिसके तहत कल 18 जुलाई 2023 को 11 बजे लांच किया जायेगा। कॉपरेटिव मंत्रालय के द्वारा ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के द्वारा आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

केन्द्रीय पंजीयक-सहारा रिफंड पोर्टल

जिसकी एक-एक जानकारी हमारे ब्लॉग और यूट्यूब चैनल के द्वारा पर उपडेट किया जायेगा, जुड़े रहिए।

CRCS Sahara India Refund Portal Link (Click Here)

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “CRCS Sahara India Refund Portal लांच होने वाला है, ऐसे मिलेगा पैसा?”

Leave a Comment