दिल्ली के 50 लाख मजदूरों के मंहगाई भत्ता के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को?

Delhi Nyuntam Majduri April 2024: दिल्ली में तकरीबन 50 लाख मजदूर, प्राइवेट कर्मचारी न्यूनतम मजदूरी पर काम करते हैं। जबकि पिछले 4 साल से दिल्ली लेबर विभाग मजदूरों के मंहगाई भत्ता जारी करने में लापरवाही बरत रहा है। जिसके लिए हर बार हमारी तरफ से फोन/मैसेज कर याद दिलाना पड़ता है। अबकी फोन और मैसेज से बात नहीं बनी तो आज सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को फोन लगाया?

Delhi Nyuntam Majduri April 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऑफिस स्टाफ ने बताया कि वो चुनावी कैम्पेन में निकले हैं आप ईमेल कीजिए। जिसके बाद हमने मुख्यमंत्री जी के ईमेल पर मेल भेज दिया है, जो कि इस प्रकार से है-

सेवा में,
श्री अरविंद केजरीवाल,
माननीय मुख्यमंत्री,
दिल्ली सरकार, नई दिल्ली

विषय: लेबर विभाग के द्वारा 2 महीना बीत जाने के बाद भी अप्रैल 2024 का महंगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं करने के संबंध में.

महोदय,

पुरे देश में महंगाई चरम पर है, जिससे दिल्ली भी अछूता नहीं है। ऐसे समय में दिल्ली में तरक़ीबन 50 लाख मजदुर न्यूनतम वेतन पर काम करते हैं। ऐसे उनको न्यूनतम वेतन मिलता है या नहीं तो जांच का विषय है। मगर आपके लेबर विभाग ने 2 महीना बीत जाने के बाद भी अप्रैल 2024 का महंगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। जिस देरी से दिल्ली के मजदूर काफी रुष्ट हैं। जिसके बारे में कहना है कि –

यह कि आपके लेबर विभाग द्वारा पिछले 04 वर्ष से महंगाई भत्ता जारी करने में जानबूझकर देरी किया जाता है। जिससे किसी न किसी रूप में दिल्ली के मालिकों को फायदा पहुंचाया जाता है। जबकि दिल्ली सरकार खुद को मजदूरों का हितैषी होने का दावा करती है।

यह कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों के संघर्ष और मांग के बाद 39% न्यूनतम वेतन में वृद्धि की घोषणा की थी। जो कि कॉरपोरेट संगठन को रास नहीं आता और वो वेतन वृद्धि को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हैं। जिसके बाद माननीय दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा न्यूनतम वेतन वृद्धि को निरस्त कर दिया जाता है।

यह कि जिसके बाद मजदूरों की मांग पर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और जीत मिली। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में दिल्ली सरकार के 39 फीसदी न्यूनतम वेतन वृद्धि को हरी झंडी दे दी। जबकि अभी तक पुरे दिल्ली में बढ़ा न्यूनतम वेतन पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है।

यह कि न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार 5 वर्ष में बाजार के महंगाई के अनुसार न्यूनतम वेतन रिवाइज होने का नियम है। यही नहीं बल्कि हर वर्ष  एआईसीपीआई इंडेक्स (All India Consumer Price Index)  में वृद्धि के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ता अप्रैल और अक्टूबर को जारी किया जाता है।

यह कि पिछले 4 वर्ष से आपके लेबर विभाग के उदासीनता से महंगाई भत्ता समय पर जारी नहीं किया जाता है। आपके लेबर विभाग के अधिकारी बिना कारण जानबूझ कर पेंडिग कर देते हैं। जिसके लिए उनको हमारे द्वारा बारंबार विभिन्न माध्यमों से याद दिलाना पड़ता है। जो कि काफी शर्मनाक है और सरकारी काम में लापरवाही प्रतीत होता है। जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह कि अभी दो महीना बीतने के बाद भी अप्रैल 2024 का महंगाई भत्ता जारी नहीं किया गया है। जिससे दिल्ली के मजदूर काफी परेशान हैं।

अतः, आपसे अनुरोध है कि दिल्ली के मजदूरों के हित में “महंगाई भत्ते अप्रैल 2024” का नोटिफिकेशन अविलंब जारी किया जाए।

धन्यबाद।

अपीलकर्ता
सुरजीत श्यामल
राष्ट्रीय अध्यक्ष
वर्कर वौइस्

अब देखना यह है कि अब कब तक दिल्ली मजदूरों का मंहगाई भत्ता अप्रैल 2024 जारी किया जाता है?

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment