EPF interest Rate 2023-24 ईपीएफओ का 7 करोड़ मेंबर्स को खुशखबरी

EPF Interest Rate 2023-24: देश के तकरीबन 7 करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूँ। EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित् वर्ष 2023-24 के लिए जो ब्याज दर निर्धारित किया था, उसको वित् विभाग ने मंजूरी दे दी है। आइये जानते हैं कि अब आपको पीएफ खाते पर कब और कितना ब्याज दर मिलेगा।

EPF Interest Rate 2023-24 kitna milega

ईपीएफ के द्वारा हर वर्ष पीएफ खाताधारक के खाते में एकमुश्त ब्याज की राशि क्रेडिट की जाती है। जिसके लिए फरवरी 2024 में EPFO के सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी के द्वारा मीटिंग की गई थी। जिसके बाद पीएफ ब्याज दर वित् वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया गया। सीबीटी ने सिफारिश वित् विभाग को मंजूरी के लिए भेज दी थी। जिसके बारे में बजट से पहले ईपीएफओ ने अपने शोसल मिडिया “X” पर ट्वीट कर नए ब्याज दर की घोषणा कर दी है।

EPF interest rate 2023-24 kab milega

EPFO ने पीएफ ब्याज दर को पिछले वित् वर्ष 8.15% की तुलना में वित् वर्ष 2023-24 के लिए बढ़ाकर 8.25% कर दी है। ईपीएफओ ने अपने शोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि ईपीएफ सदस्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% की ब्याज दर सरकार द्वारा मई 2024 में नोटिफाई कर दिया गया है। अब जैसे ही नोटिफिकेशन प्रकाशित होता है, जिसके बाद कर्मचारियों के पीएफ खाते में ब्याज क्रेडिट होने का इंतजार है।

EPF interest Rate 2023-24 ईपीएफओ का 7 करोड़ मेंबर्स को खुशखबरी

आपको बता दें कि इस घोषणा के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। जिसके बाद भी तकरीबन 10-15 दिन के अंदर आपके पीएफ खाते में ब्याज दर क्रेडिट होना शुरू होगा। पहले ऐसे ही होता था मगर कोविड के बाद से ज्यादा समय लग जाता है। अब देखना है कि इसबार ईपीएफओ विभाग को आपके पीएफ खाते में ब्याज क्रेडिट करने में कितना समय लगता है।

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment