Minimum Wages in Delhi April 2024 अधिसूचना जारी नहीं होने का कारण

Minimum Wages in Delhi April 2024: दिल्ली में काम करने वाले लाखों मजदूरों को न्यूनतम वेतन (मंहगाई भत्ता) बढ़ने का इन्तजार है। दिल्ली लेबर विभाग के द्वारा तीन महीने बीतने के बाद भी अभी तक जारी नहीं किया गया है। आज हम आपको इसकी देरी की असली वजह बताने जा रहे हैं जो कि लेबर कमिश्नर ऑफिस के द्वारा बताया गया है। आइये अब जानते हैं कि आखिर अब कब तक दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अप्रैल 2024 अधिसूचना जारी हो जायेगा।

Minimum Wages in Delhi April 2024

दिल्ली के तकरीबन 50 लाख मजदूर, प्राइवेट कर्मचारी न्यूनतम वेतन पर काम करते हैं। जिनको हर वर्ष साल में दो बार (अप्रैल, अक्टूबर) मंहगाई भत्ता जारी होने का इंतजार रहता है। अभी दिल्ली न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 (मंहगाई भत्ता) का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसको जारी करने के लिए हमेशा की तरह इस बार भी वर्कर वौइस् के तरफ से प्रयास किया जा रहा है।

आज ही सुरजीत श्यामल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्कर वौइस् ने दिल्ली सरकार के अतिरिक्त. मुख्य सचिव (श्रम) के ऑफिस में बात की है। जिसके बारे में हम इस पोस्ट के माध्यम से जानकारी देने जा रहे हैं।

Minimum Wages in Delhi April 2024 बढ़कर कब आयेगा?

आपको याद दिला दें कि 24 मई 2024 को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई थी। जिसके बाद एक आरटीआई के जवाब में दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने बताया कि आचार संहिता के कारण दिल्ली मंहगाई भत्ता जारी करने में देरी हुई। साथ ही एक दूसरे आरटीआई के रिप्लाई में दिल्ली सरकार ने मंहगाई भत्ता को अंडर प्रोसेस बताया। जिसके बाद भी अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी होने पर दिल्ली सरकार के अतिरिक्त. मुख्य सचिव (श्रम) के ऑफिस में बात किया गया है।

Minimum Wages in Delhi April 2024 latest news

यह कि उक्त ऑफिस के द्वारा बताया गया कि दिल्ली के मजदूरों के मंहगाई भत्ता के नोटिफिकेशन का फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजा हुआ है। जो कि आचार संहिता समाप्त होते ही भेज दिया गया है। जब वहां से मंजूर होकर आयेगा तो नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा। जब हमने पूछा कि इसमें देरी क्यों हो रहा है तो कहा कि दिल्ली के मुख्य्मंत्री और श्रम मंत्री के नहीं होने से देरी हो रहा है।

Minimum Wages in Delhi April 2024 अधिसूचना जारी नहीं होने का कारण

अब इसके बाद आपके मन में जरूर होगा कि क्या जब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जेल में रहेंगे तब का नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा? आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के लेबर विभाग के पास तरफ-तरह का बहाना है। उनके द्वारा पूर्व में बताया गया था कि हम फाइल एलजी के पास मंजूरी के लिए भेजते हैं। उनके मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी होता है और इस बार मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री का मंजूरी बताया जा रहा है। अब ऐसे में हमें क्या करना चाहिए, अपना सुझाव जरूर दें।

यह भी पढ़ें-

Share this

2 thoughts on “Minimum Wages in Delhi April 2024 अधिसूचना जारी नहीं होने का कारण”

Leave a Comment