Minimum Wages in Delhi April 2024 जारी, जानिए किसको कितना मिलेगा

दिल्ली के मजदूर/कर्मचारियों के लिए Minimum Wages in Delhi April 2024 DA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके बाद आपके सैलरी में वृद्धि हो जायेगी। आइये जानते हैं कि इसके बाद किसको कितना वेतन मिलेगा?

Minimum Wages in Delhi April 2024

दिल्ली सरकार के द्वारा आपके मंहगाई भत्ता Minimum Wages in Delhi April 2024 का नोटिफिकेशन 6 महीने देर से जारी किया गया है। जबकि इस नोटिफिकेशन को मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में जारी हो जाना चाहिए। दिल्ली सरकार के लेबर विभाग ने आरटीआई के जवाब में पहले बताया कि आचार संहिता के कारण देरी हुआ।

जब आचार संहिता समाप्त हुआ तो दिल्ली के मुख्यमंत्री के जेल में होने के वजह से फाइल पर अप्रूवल नहीं मिलने का रोना रोया। खैर, अब केजरीवाल जेल से बाहर आ गए और दिल्ली के कुर्सी पर नई मुख्यमंत्री आतिशी बैठी है। जिसके बाद दिल्ली न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। आइये जानते हैं कि आपके न्यूनतम वेतन कितना हो गया?

Latest Minimum Wages in Delhi 2024

Class of Employment Class of workers Basic Per Month VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled NA 17494 494 692 17988
Semi-skilled NA 19279 546 763 19825
Skilled NA 21215 598 839 21813
Clerical And Supervisory Staff Non Matriculates 19279 546 763 19825
Clerical And Supervisory Staff Matriculates But Not graduates 21215 598 839 21813
Clerical And Supervisory Staff Graduates And Above 23082 650 913 23732

 

आपका न्यूनतम वेतन बेसिक सैलरी+ मंहगाई भत्ता का कुल योग होता है। अगर आप मासिक वेतन में 26 से भाग देकर एक दिन का वेतन कैलकुलेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि आपको 01 अप्रैल 2024 से उपरोक्त दर से भुगतान मिलना चाहिए। अगर साधारण शब्दों में कहें तो आपको पीछे का एरियर मिलना चाहिए।

Minimum Wages in Delhi April 2024 जारी, जानिए किसको कितना मिलेगा

अगर मालिक न्यूनतम वेतन नहीं दे तो क्या करें?

अगर आपको उपरोक्त दर से भुगतान नहीं किया जाता है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। जब भी आप शिकायत करें आपको न्यूनतम वेतन से जितना कम मिल रहा, उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं।

अगर आप दिल्ली राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के विभाग में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर आदि के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर न्यूनतम वेतन अप्रैल 2024 की दर से मिलेगा। जिसकी जानकारी हमने काफी पहले दे रखी है। जिसको आप पढ़कर लाभ उठा सकते हैं।

Notification PDF Download Here

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment