दिल्ली सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया, 1 अक्टूबर से कितना मिलेगा

अगर आप दिल्ली राज्य में प्राइवेट कर्मचारी, मजदुर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के द्वारा आपके Minimum Wages in Delhi October 2024 मंहगाई भत्ता का भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पिछले दिनों भी हमने आपको दिल्ली के अप्रैल 2024 DA की जानकारी दी थी। आज आइये जानते हैं कि अब हमारा कितना वेतन बढ़ जायेगा?

Minimum Wages in Delhi October 2024

लोकसभा चुनाव का हवाला देकर अप्रैल 2024 मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया। जब लोकसभा चुनाव बीत गया तो RTI में कहा गया कि नोटिफिकेशन पर Approve करने के ऑथिरिटी नहीं हैं। जिसके कारण मंहगाई भत्ता जारी नहीं हो पा रहा है। जिसमें मुख्य वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री का जेल में होना था।

दिल्ली न्यूनतम मजदूरी अक्टूबर 2024 से बढ़ा

अभी आतिशी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है। जिसके बाद आपका अप्रैल 2024 और अक्टूबर 2024 दोनों का नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है। जिसमें हमने पहले के पोस्ट में दिल्ली अप्रैल 2024 मंहगाई भत्ता के दर की जानकारी दी है।

श्री एससी यादव, अतिरिक्त सचिव सह अपर श्रम आयुक्त ने 26 सितबंर 2024 को मंहगाई भत्ता जारी किया है। जिसके अनुसार पुरे दिल्ली राज्य के अनुसूचित रोजगार के अंतर्गत काम करने वाले कामगारों का 1 अक्टूबर 2024 से न्यूनतम वेतन निम्न प्रकार से होगा-

Latest Minimum wages in delhi October 2024

Class of Employment Class of workers Basic Per Month VDA Per Month Total Per Day Total Per Month
Unskilled NA 14842.00 3224.00 695.00 18066.00
Semi-skilled NA 16341.00 3588.00 767.00 19929.00
Skilled NA 17991.00 3926.00 843.00 21917.00
Clerical And Supervisory Staff Non-Matriculates 16341.00 3588.00 767.00 19929.00
Clerical And Supervisory Staff Matriculates but Not graduates 17991.00 3926.00 843.00 21917.00
Clerical And Supervisory Staff Graduates and Above 19572.00 4264.00 917.00 23836.00

 

दिल्ली सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया, 1 अक्टूबर से कितना मिलेगा

अगर आप उपरोक्त दर से नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं। आपको उपरोक्त दर से जितना कम वेतन दिया जा रहा, उसके दस गुणे हर्जाने की मांग कर सकते हैं। जब भी अपना लिखित शिकायत दें रिसीविंग जरूर लें।

Notification PDF Download Here

यह भी पढ़ें-

Share this

1 thought on “दिल्ली सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया, 1 अक्टूबर से कितना मिलेगा”

  1. Dear Sir,
    I want know about the bonus which is give to outsource worker. In this regard delhi labour commissioner issue advisory every year. I need your help, please contact me or kindly share your contact number with me.

    Reply

Leave a Comment