बिहार सरकार ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया, 1 अक्टूबर से कितना मिलेगा

अगर आप बिहार राज्य में प्राइवेट कर्मचारी, मजदूर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में बिहार सरकार के द्वारा आपके Minimum Wages in Bihar October 2024 का मंहगाई भत्ता जारी कर दिया गया है। जिसके बाद आपके न्यूनतम वेतन दर में वृद्धि हो जाएगी। आइये जानते हैं कि कब से आपको कितना न्यूनतम वेतन मिलेगा?

Minimum Wages in Bihar October 2024

बिहार सरकार द्वारा दिवाली से ठीक पहले मजदूरों के मजदूरी में वृद्धि कर दी है। बिहार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा मंहगाई भत्ता का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो कि 1 अक्टूबर 2024 से राज्य के 69 नियोजित इकाइयों में काम करने वाले कामगारों पर लागू होगा।

अभी पूर्व से अकुशल श्रेणी के कामगारों को 410 रुपया प्रतिदिन मिल रहा था। जिसमें बिहार सरकार के द्वारा 2 रुपया प्रतिदिन की वृद्धि की है। जबकि अर्धकुशल श्रेणी के कामगारों को 426 रुपए प्रतिदिन, कुशल को 519 रुपए प्रतिदिन तो अतिकुशल को 634 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिल रही थी। श्रम विभाग के द्वारा सभी श्रेणियों में दो-दो रूपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें लिपकीय कार्य करने वाले कामगारों के मजदूरी में 44 रूपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।

बिहार राज्य के मजदूरों को 1 अक्टूबर 2024 से कितना मजदूरी

बिहार सरकार के द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अनुसार साल में दो बार मंहगाई भत्ते का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जिससे राज्य में कामगारों का दो बाद न्यूनतम वेतन बढ़ जाता है। आइये जानते हैं कि बिहार राज्य के मजदूरों को 1 अक्टूबर 2024 से कितना मजदूरी मिलेगा?

Minimum Wages in Bihar Oct 2024

क्रम संख्या कामगारों की कोटि न्यूनमत मजदूरी दरें
1 अकुशल 412/प्रतिदिन
2 अर्धकुशल 428/प्रतिदिन
3 कुशल 521/प्रतिदिन
4 अतिकुशल 636/प्रतिदिन
5 सुपरवाइजरी/लिपिक 11780/माह

 

आपको बता दें कि उपरोक्त न्यूनतम वेतन में आपके सैलरी का बेसिक+मंहगाई भत्ता दोनों शामिल है। अगर आप मासिक दर से काम करते हैं तो आपको एक दिन के मजदूरी में 26 से गुणा कर मासिक दर कैलकुलेट कर सकते हैं। अगर आपको 1 अक्टूबर 2024 से उपरोक्त दर से न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

अगर आप बिहार राज्य में स्थित किसी सेंट्रल गवर्नमेंट के मंत्रालय, विभाग में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, डेली वेजर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में आपको सेंट्रल स्फीयर अक्टूबर 2024 के अनुसार न्यूनतम वेतन मिलेगा। जिसकी जानकारी हमने हाल ही में अपने ब्लॉग पर उपडेट की है।

Minimum Wages Bihar Notification PDF

यह भी पढ़ें-

Share this

Leave a Comment