Sahara India ka Paisa फंसा है ऐसे में सरकार द्वारा न तो सही कदम उठाया जा रहा है और न ही कोई नेता सही से सदन में मामले को उठा रहा। ऐसे में सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करने वाले सुरजीत श्यामल ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद बिहार के साथ पुरे देश के जमाकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। आइये मामले को विस्तार से जानते हैं?
Sahara India ka Paisa वापसी व अन्य मुद्दों के लिए
Sahara India ka Paisa वापसी व् बिहार भूमि सर्वे में अनियमितता के वावजूद कोई भी राजनितिक पार्टी या नेता जानकारी देने के बाद भी सदन में उठाने में असमर्थ है। जिसके बाद मोहिउद्दीनगर की जनता की मांग पर सुरजीत श्यामल ने बिहार विधानसभा चुनाव 137 मोहिउद्दीननगर विधानसभा से निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया है। जिसका आधिकारिक घोषणा कल 10 मार्च 2025 को निरंजन स्थान, धमौन, पटोरी समस्तीपुर बिहार से कर दिया गया है।
सुरजीत श्यामल जीवन मजदूर वर्ग के संघर्ष
सुरजीत श्यामल आईआरसीटीसी (रेल मंत्रालय का पीएसयू) में समान काम का समान वेतन की मांग के कारण 2013 में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में उनके जनहित याचिका की मांग से भारत सरकार ने 2017 में पुरे देश के सेंट्रल गवर्नमेंट के ठेका वर्कर का न्यूनतम वेतन में 42 फीसदी की वृद्धि हुई। जिसके बाद वो रुके नहीं बल्कि अपना जीवन मजदूर वर्ग के संघर्ष में झोंक दिया।
सुरजीत लेबर कोर्ट (CGIT) से केस जीत गए हैं जबकि रेलवे उस आदेश को दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दिया है, जहां वो आज भी लड़ रहे हैं।
अभी हाल ही में सहारा इंडिया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ 16 फरवरी 2022 को कर पुरे देश को अपने ब्लॉग, यूट्यूब चैनल के माध्यम से मजबूती से उठाया और सहारा इंडिया के नाम पर पैसा जमा नहीं करने की अपील की। जिसके बाद संघर्ष का बहुत बड़ा असर हुआ और पुरे देश के लोगों ने पैसा जमा करना बंद किया। जिससे देश के करोड़ों लोगों को फायदा हुआ। अभी हमलोग उनके नेतृत्व में जमाकर्ताओं के पैसा वापसी का लड़ाई लड़ रहे हैं।
सुरजीत श्यामल निम्न मुद्दे के साथ जनता के
सुरजीत ने अभी तक निस्वार्थ भाव से गरीब आमजन के लिए कितना और क्या काम किया, यह उंगली पर गिन पाना मुश्किल है ।
सुरजीत श्यामल निम्न मुद्दे के साथ जनता के बीच जायेंगे और जनता से सुझाव लेंगे-
- सहारा इंडिया के पैसा सूद समेत वापसी की मांग।
- बिहार भूमि सर्वे के अनियमितता में सुधार।
- पटोरी अनुमंडल कार्यालय, पटोरी प्रखंड कार्यालय, मोहनपुर प्रखंड कार्यालय, मोहिद्दीनगर प्रखंड कार्यालय से घूसखोरी, भ्रष्टाचार खत्म करना।
- पटोरी अनुमंडल के पास कोर्ट और जेल का निर्माण।
- धमौन चौर से पानी का निकासी।
- धमौन के क्रिशलय आनंद के समुचित ईलाज की मांग।
- परम्परागत खेती पर जोर।
- धमौन के छाता होली को राजकीय पर्यटन स्थल घोषित करने का मांग।
- सेल्फ हेल्प ग्रुप से स्वरोजगार।
- जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र आरटीपीएस काउंटर/ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।
- थाना में घूसखोरी और फर्जी मुकदमा पर लगाम।
- “पेड़ लगाओ धरती बचाओ” अभियान पर जोर।
- मत्स्यजीवी सहकारी संस्थान में नया सदस्यता से रोक हटाने।
- युवाओं को जागरूक कर नशा मुक्ति अभियान का संचालन।
- महिलाओं को फर्जी समूह लोन से मुक्ति।
- सरकारी ऑफिस, अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करवाना।
- समाजिक न्याय, समाज के सभी वर्गों के बीच एकता भाईचारा कायम करना।
- शिक्षा सड़क, बिजली, पानी आदि।
परिचय-
नाम- सुरजीत श्यामल
उम्र – 44 वर्ष,
पिता- श्री शिवचंद्र प्रसाद नविन (भूतपूर्व शिक्षक)
पता – उत्तरी धमौन, थाना- पटोरी
जिला – समस्तीपुर, बिहार
शिक्षा:
- MCA मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
- BCA बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन
नौकरी/अनुभव:
- पंजाब नेशनल बैंक – 2 वर्ष
- एजिस बीपीओ – 2 वर्ष
- आईआरसीटीसी – 3.6 वर्ष (समान वेतन की मांग के लिए बर्खास्त)
ट्रेड यूनियन का अनुभव:
- सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन (CITU) के साथ 4 वर्ष से अधिक काम का अनुभव
Award:
- Best Employee Award by IRCTC -2012
- सर्वोदय समाज कटिहार के द्वारा “कोशी गौरव सम्मान 2024”
उक्त मीटिंग में अनुरुद्ध कुमार, विक्रम कुमार, आनंद कुमार कुशवाहा, अमरेश कुमार, आशीष कुमार, आशीष आर्यन, भोला साहनी, प्रभात कुमार, ब्रजेश कुमार, नटवरल साहनी, दीपक, संजय साहनी, राजा साहनी आदि लोग शामिल हुए ।
यह भी पढ़ें-
- Sahara India ka Paisa Claim के लिए वायरल CRCS Refund Portal फर्जी?
- Sahara India जमाकर्ताओं को 86 हजार करोड़ मिलेगा, अमित शाह के बयान का सच?
- पटोरी DSP सहारा इंडिया फर्जीवाड़े की पोल खोलने पर क्यों धमका रहें, सुनिए?
- Sahara India me Jama Paisa Kab Milega, पटोरी में संचालित शाखा की हकीकत?
- Sahara India Pariwar ने जमाकर्ताओं के साथ फर्जीवाड़ा पर वित् मंत्री ने लोकसभा?